श्रीविष्णु महायज्ञ में मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
श्रीविष्णु महायज्ञ में मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
यज्ञ को लेकर मंत्रोंचार से गूंज रहा महुआ का तरौरा गांव, रात में गोविंदाचार्य का श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ रही भीड़
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय तरौरा पोखर कालीघाट पर चल रहे 9 दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां एक मंडप की परिक्रमा करने के लिए तो श्रद्धालुओं में होड़ सी है। सोमवार को चौथे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भी उमड़ी।
आचार्य दिग्विजय झा के नेतृत्व में 21 पंडितों की टोली यज्ञ को विधिवत संपन्न कराने में लगे हैं। यहां मुख्य यजमान अरविंद कुमार सिंह और उनकी पत्नी इंदू कुमारी के साथ सहायक यजमान अनिल सिंह और उनकी पत्नी तथा उदय प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी यज्ञ पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए यहां विभिन्न देवी देवताओं की बनी 75 मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी है। क्षीर सागर से संबंधित यहां पोखर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति बैठाई गई है। जो देखते ही बनती है। वही आकर्षक गुफा बनाई गई है। जिसमें मां वैष्णो देवी सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां विराजमान है। यज्ञ में ग्रामीणों के अलावा आसपास के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। शाम ढलने के बाद गोविंदाचार्ज महाराज का मदभागवत कथा शुरू होता है। जिसे सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंगत और ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।
