April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन संघ के छठी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने सतेंद्र प्रसाद

फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन संघ के छठी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने सतेंद्र प्रसाद

नगर पंचायत पातेपुर स्थित तेल डीपु परिसर में फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। आयोजित बैठक में संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें पुनः छठी बार सतेंद्र प्रसाद को सर्वसम्मति से संघ का प्रखंड अध्यक्ष पुनः चुना गया। वहीं। वहीं सचीव पद पर पुनः रामाशीष राय को भी सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न होते ही भारी संख्या में उपस्थित डिलर्स को संघ के अध्यक्ष ने आह्वान किया कि अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पटना में आगामी 17 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महा धरना एवं विशाल प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र से सत प्रतिशत डिलर्स शामिल हों एवं अपनी मांगों को रैली के माध्यम से मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, अमोद कुमार, शिवकुमार राय, मनीष मंडल,धिरेंदर राय, राहुल कुमार, जयनारायण पासवान, अभिषेक कुमार, रौशन मंडल, पुष्पा रानी,शोभा देवी आदि के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी डिलर्स उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट मो.एहतेशाम पप्पू, पातेपुर वैशाली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.