महुआ में बिजली बिल सुधार से संबंधित आए एक दर्जन आवेदन
महुआ में बिजली बिल सुधार से संबंधित आए एक दर्जन आवेदन
विद्युत विभाग के निर्देश पर लगाए जा रहे पंचायत में बिल सुधार कैंप पर लोगों की भीड़ हो रही है। यहां विभिन्न पंचायत में लगाए गए बिल सुधार कैंप में मंगलवार को एक दर्जन से अधिक आवेदन आए। यह सभी आवेदन बिल सुधार से संबंधित दिए गए हैं।
महुआ विद्युत कनीय अभियंता सुशांत कुमार द्वारा बताया गया कि कार्यालय द्वारा लगाए गए कैंप में मांगुराही पंचायत में 02, फतेहपुर पकड़ी में 01, रसलपुर मधौल में 01, चकमजाहिद में 03 आवेदन बिल सुधार से संबंधित आए। पिरोई सब स्टेशन के कनीय अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जलालपुर गंगटी में 05 आवेदन बिजली बिल सुधार के लिए आए हैं। सभी को निराकरण के लिए भेज दिया गया है।
