विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना तथा ओम प्रकाश सिंह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंडल कारा हाजीपुर में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से कराया गया उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ पुष्पम किशोर प्र. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली द्वारा किया गया। डॉ पुष्पम किशोर द्वारा विस्तृत रूप से मानवाधिकार दिवस के संबंध में बंदियों को उनके मिलने वाले अधिकार एवं कर्तव्य के विषय में पूर्ण रूप से जागरूक किया गया कार्यक्रम के मौके पर अब्बू जफर डीएसपी हेड क्वार्टर, नीरज कुमार झा निदेशक बिका, जेल अधीक्षक रूपक कुमार, प्रभारी उपाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी, सहायक अधीक्षक शालिनी, प्रभारी प्रोवेशन पदाधिकारी संजय कुमार प्रोवेशन पदाधिकारी अरुण कुमार , डॉक्टर फ़ैज़ कादरी, अनिल कुमार झा के लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा पैनल अधिवक्ता कृष्ण रंजन ने भी उपस्थित सभी बंदियों को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर अपनी अपनी बातों से जागरूक किया।
