April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीढी से गिरी छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीढी से गिरी छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

घर की सीढी से गिरकर घायल हुईं छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे मंगलवार को परिजनों में कोहराम मचा था। वही गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। घटना महुआ के मिर्जानगर गांव की है।
मृतिका 8 वर्षीया शिक्षा कुमारी उक्त गांव निवासी शिक्षक नवीन कुमार की पुत्री और सुबोध देशराज की भतीजी थी। बताया जा रहा है कि शिक्षा तीसरे वर्ग की छात्रा थी और महुआ के ही एक निजी स्कूलों में पढ़ रही थी। शिक्षा बीते रविवार को अपने घर की सीढ़ी पर चढ़ रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गई। सीढी से गिर जाने के कारण चोट लगने से काफी रक्तस्राव हो गया। अचेतावस्था में उसे घर के वाले इलाज के लिए आनन-फानन में पटना के एक जाने-माने निजी अस्पताल ले गए। जहां उसने इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गई। घटना से मृत छात्रा के परिजनों में मातम छाया हुआ है। वही गांव में सन्नाटा पसरा है।

रेपोर्ट : रेणु सिंह, महुआ वैशाली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.