April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी के जीवन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण 15 को

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी के जीवन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण 15 को

वैशाली,अगामी 15 दिसंबर को वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुरेन्द्र मानपुरी के जीवन वृत्त पर आधारित पुस्तक जनपक्ष का आग्रही पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें साहित्य और पत्रकारिता जगत से जुड़े नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगे।
इस कार्यक्रम के मौके पर लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह के अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में भाषा विद के रूप में जाने जाने वाले हिन्दुस्तान के पूर्व उप मुख्य संपादक एवं प्रदेश प्रभारी रवीन्द्र कुमार, पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता और समाजसेवी महेन्द्र प्रताप, लेखक अश्विनी कुमार आलोक, राम सुन्दर दास, महिला महाविद्यालय के सचिव और मानस मर्मज्ञ तृप्ति नाथ सिंह, लेखक सारंगधर सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार सिंह, लेखक और पत्रकार, अवध किशोर शर्मा, शिक्षाविद कपिलदेव सिंह, पत्रकार नवनीत कुमार के अलावा साहित्यकार, पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम लालगंज के ऐतिहासिक श्रीशारदा सदन पुस्तकालय में 12:30 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और पुस्तक के संपादक जितेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को दी। मालूम हो कि पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी पत्रकारिता जगत में अपनी अभिन्न और अमिट छाप छोड़ी है। सरल और शांत स्वभाव के धनी श्री मानपुरी सोनपुर मानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना जीवन पत्रकारिता जगत में लगाया। वैशाली जिला ही नहीं बल्कि बिहार में उन्होंने पत्रकारिता में अमिट छाप छोड़ी है।

 

रिपोर्ट :रेणु सिंह, महुआ वैशाली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.