आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर हुआ पूजा पाठ
आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर हुआ पूजा पाठ EWS
NR इंडिया NEWS
महुआ हाजीपुर सड़क अवस्थित महुआ जवाहर चौक पर आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर बुधवार को पूजा पाठ हुआ। वहीं इसका विधिवत उद्घाटन गुरुवार को हो जाएगा। इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव करेंगे।
यहां अस्पताल संचालक और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केसी विद्यार्थी, मुखिया संजीत कुमार आदि के द्वारा पूजा पाठ किया गया। यहां पंडितों ने विधि विधान के साथ अस्पताल का पूजा कर उद्घाटन कराया।
हालांकि विधिवत उद्घाटन गुरुवार को होगा। पूजा पाठ के मौके पर हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, समाजसेवी आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा, राजू राय, सत्येंद्र कुमार, कपिलदेव राय आईटीआई के निदेशक रामनाथ यादव सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे। डॉ केसी विद्यार्थी ने बताया कि यह अस्पताल लोगों के लिए नया आयाम लिखेगा। यहां मरीज के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी और सेवा भाव से काम किया जाएगा।
