April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालू प्रसाद ने किया आरती मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन ।

लालू प्रसाद ने किया आरती मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन ।

 

महुआ (वैशाली ) महुआ नगर परिषद क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित आरती मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इस अस्पताल का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कर कमलों से संपन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान हर तरफ खुशी का माहौल बना हुआ था। लालू प्रसाद यादव के आने की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भिड़ जमा थी । महुआ पहुंचते ही लालू प्रसाद यादव ने फीता काटने के साथ-साथ अस्पताल परिसर में दीप प्रज्वलित कर आरती स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर के सी विद्यार्थी, विशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के मुखिया सह वैशाली मुखिया संघ के जिला सचिव संजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने लालू प्रसाद यादव को शॉल,बुके, सोने का चैन दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर के सी विद्यार्थी ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के खुल जाने से महुआ के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए महुआ से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, वही एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे । इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम,पूर्व विधायक पातेपुर प्रेमा चौधरी, महुआ के विधायक डॉ मुकेश रौशन, राजापाकर विधायक का प्रतिमा दास,अस्पताल के संस्थापक डॉ के सी विद्यार्थी,मुखिया संजीत कुमार,डाक्टर महेश चौधरी , मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय, राजद नेता सरफराज एजाज़, पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद शहवाजपुरी, महुआ प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, महुआ नगर परिषद सभापति नवीन चंद भारती, उपसभापति रोमी यादव ,आदित्य मिश्रा उर्फ बंटी मिश्रा , युवा राजद के रौशन कुमार यादव, पूर्व मुखिया दिनेश पासवान ,पूर्व मुखिया विजय राय , पूर्व मुखिया भुषण दिवाकर,युवा समाजसेवी सत्येंद्र कुमार राय , सुभाष कुमार ,मशहूर कव्वाल रमण आजाद,विशुनदेव राम,रामनाथ राय के साथ साथ बड़ी संख्या में गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। वही सुरक्षा और प्रशासनिक के दृष्टिकोण से महुआ डीएसपी सूरभ सुमन,थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद , प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन,पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, छोटेलाल पटवारी, प्रियंका कुमारी, शिंकी कुमारी सहित दर्जनों अधिकारी मौजूद थे।


रिपोर्ट सुधीर मालाकार,महुआ वैशाली 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.