शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी को एम एल सी बनने पर बधाई का सिलसिला जारी
शिक्षक नेता बंशीधर ब्रजवासी को एम एल सी बनने पर बधाई का सिलसिला जारी
हाजीपुर/महुआ(वैशाली) बिहार विधान परिषद के लिए हुए तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उप चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों को जबर्दस्त दस हजार से अधिक वोटों से हराने वाले शिक्षक नेता व निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी को पूरे शिक्षक समाज के द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।यह चुनाव शिक्षक समाज के लिए मान सम्मान के लिए जंग लड़ने वाला था।जिसमें शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी राजनीतिक पंडितों के आंकड़े उलट दिए।बीते बीस वर्षों से भी अधिक समय से इस सीट पर एक ही आदमी के एम एल सी बनने और उसके द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार को करारी शिकस्त देकर वंशीधर ब्रजवासी ने एक ही पार्टी के मजबूत किला को ध्वस्त कर दिया है।इस जीत से बिहार के लाखों शिक्षक उत्साहित हैं और गौरवान्वित भी।एक नियोजित शिक्षक जिसे समाज से लेकर बिहार के सत्तारूढ पार्टी के लोग भी हेच नजर से देख रहे थे।अब उनके आंखो को यह जरूर दिखेगा कि नियोजित शिक्षक अपने दम पर चुनाव भी जीत सकता है और जीता भी सकता है।इस प्रचंड जीत पर जिले के महुआ प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के मुखिया सुकेश्वर दास, फुलवारिय पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय राय, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के महुआ प्रखंड के अध्यक्ष अशर्फी दास, शिक्षक मोहम्मद आशिक हसन, बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर मो सैयद आलम शम्स, उर्दू टीचर एसोसिएशन वैशाली के सक्रिय सदस्य मोहम्मद दिलशेर, जंदाहा प्रखण्ड शिक्षक मोहम्मद सेराज आलम, पंचायत शिक्षिका, तबस्सुम परवीन,प्रखंड शिक्षक अब्दुल्लाह इमामी, शिक्षक मोहम्मद इम्तेयाज, शिक्षक राजीव कुमार,शिक्षक अरविन्द कुमार, शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन, शिक्षक इफ्तेखार आलम, शिक्षक आमोद पासवान, शिक्षक अनवारूल हक आदि ने नव चयनित एम एल सी वंशीधर ब्रजवासी को बधाई दी है और कहा कि यह जीत शिक्षकों के मनोबल को उंचा करने का काम करेगा।वहीं जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।किसी किसी विद्यालय में तो शिक्षकों ने छात्रों को भी चॉकलेट खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी का इजहार किया।
