यज्ञ मंडप की परिक्रमा से समस्त तीर्थो का फल जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने किया यज्ञ मंडप की परिक्रमा
यज्ञ मंडप की परिक्रमा से समस्त तीर्थो का फल
जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय ने किया यज्ञ मंडप की परिक्रमा
महुआ। रेणु सिंह
यज्ञ मंडप की परिक्रमा से संपूर्ण तीर्थो का फल प्राप्त होता है।यज्ञ में सभी देवी देवता वास करते हैं। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि होने के साथ विश्व कल्याण होता है।
यह बातें गुरुवार को महुआ के तरौरा पोखर काली स्थान पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन का रसपान कराते हुए गोविंदाचार्ज महाराज ने कही। वही मध्य भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण के बाल लीला के वात्सल्य रस से लोगों को आचार्य दिग्विजय झा द्वारा अवगत कराया गया। मुख्य यजमान अरविंद सिंह और उनकी पत्नी इंदू कुमारी, उदय प्रकाश सिंह व उनकी पत्नी नूतन देवी, अनिल सिंह और उनकी पत्नी यज्ञ देवता के पूजन में लगे हैं। रात में प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। यज्ञ में माथा टेकने जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय भी पहुंचे। उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा और यज्ञ देवता की पूजा कर क्षेत्र कल्याण के लिए मन्नत मांगी। साथ में हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार के अलावा रामप्रवेश राय आदि भी थे। इस मौके पर यज्ञ कमेटी ने उनका स्वागत किया।
