April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे लालू प्रसाद

महुआ में आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे लालू प्रसाद
महुआ। रेणु सिंह
लंबे समय बाद महुआ में जवाहर चौक स्थित नवनिर्मित निजी आरती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने गुरुवार को राजद सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पहुंचे। जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण अपना तफरी मची रही। भीड़ को संभालने में स्थानीय प्रशासन के अलावा अस्पताल के लोगों को परेशानी हुई।
दोपहर में जैसे ही लालू प्रसाद का काफिला यहां महुआ हाजीपुर सड़क के जवाहर चौक के पास नवनिर्मित अस्पताल पर पहुंचा कि इस बीच लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री प्रसाद अपनी रथ से पहुंचे थे। उनके आने पर अस्पताल संचालक सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केसी विद्यार्थी, मुखिया संजीत कुमार ने बुके, मोमेंटो, सोने का चेन व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। लालू प्रसाद मुख्य द्वार पर फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद अंदर पहुंचे जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित किया। उनके साथ पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन का भी अस्पताल संचालक द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, बालेंद्र दास, डॉ महेश चौधरी, रामनाथ यादव, आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा, राजू राय, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, राजू साह, राजेश सोनी, गोपाल शाह, शंभू शरण राय, सुनील आदि उपस्थित थे।

बाद में राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी भी पहुंची। आगन्तुकों का स्वागत विनीता कुमारी, सीमा कुमारी, रानी, नीतू, जयमाला, कुमारी आरती, आरुषि, अंकित, आयुष, दीपशिखा आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.