महुआ में ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर चोरों ने की 22 लाख की चोरी
महुआ में ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर चोरों ने की 22 लाख की चोरी
सोना चांदी के साथ दुकान में रखे लाखों की पेंट भी ले गए चोर, महुआ में मुजफ्फरपुर रोड स्थित अनुमंडल कार्यालय गेट के पास की घटना
महुआ। रेणु सिंह
ज्वेलरी सह हार्डवेयर दुकान का शटर काट कर बुधवार की रात चोरों ने चोरी की भीषण घटना का अंजाम दिया। गुरुवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो कटा शटर और सामान गायब देख दंग रह गया। घटना महुआ बाजार के मुजफ्फरपुर रोड स्थित अनुमंडल कार्यालय गेट के पास शिव कुमार ज्वेलर्स में घटी।
दुकानदार महुआ सिंहराय निवासी स्व शिव कुमार गुप्ता के पुत्र प्रभाकर कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में 10 लख रुपए के 150 ग्राम सोना, 08 लाख रुपए की 10 किलो चांदी की आभूषण तथा 04 लाख का पेंट चोरी होना बताया है। साथ में चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स भी खोल कर ले गया। बताया गया कि दुकानदार रोज की तरह बुधवार की शाम अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार को रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर उखड़ा था। जिसे चोर एक बैनर से ढक दिया था ताकि पता नहीं चल। जब उन्होंने दुकान खोलने के लिए बैनर को हटाया तो उखड़ा शटर देख सन्न रह गए। दुकान से चोर लाकर खोलकर गहने और पेंट ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। मालूम हो कि महुआ में कई महीनो से लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। स्वर्णकार संघ के राजू साह ने बताया कि घटना के विरोध में शुक्रवार को महुआ की स्वर्ण दुकाने बंद रहेगी।
