विवाहिता का जला रहे थे सव उसी समय मायके वाले आ धमके ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
विवाहिता का जला रहे थे सव उसी समय मायके वाले आ धमके । गोरौल थाना क्षेत्र के नरायनपुर बदौलिया गांव में एक विवाहिता को मारपीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर मृतिका बेबी देवी का भाई महुआ थाना क्षेत्र के बिरना लखनसेन उर्फ बोतला चौक निवासी महेश कुमार, राकेश कुमार, गणेश कुमार के साथ दर्जनों परिजनों ने थाने पर पहुँचकर बताया कि उसकी बहन की विवाह वर्ष 2015 में नरायनपुर बदौलिया गांव निवासी नंदलाल राम के साथ हुई थी . शादी के समय वह अपने सामर्थ के अनुसार उपहार स्वरूप नगदी रुपया, बर्तन ,कपड़ा सहित अन्य सामान दिया था. इसके बाबजूद ससुराल वाले उसे मोटरसाइकिल एवं कारोबार करने के लिये रुपया अपने मायके वालों से मांगकर लाने के लिए हमेशा दवाब डाला करता था. जब मृतिका पैसा लाने से इंकार करती थी तो उसकी सास, ससुर, गोतनी, ननद सहित अन्य लोग उसे घर मे बंद कर बुरी तरह मारपीट करते थे. इस बात को लेकर कई वार पंचायत भी हुई . इसके बाद भी ससुराल वाले अपने हरकत से बाज नही आये . इसी सब को लेकर मंगलवार को ससुराल बालो ने उसकी हत्या कर दी और शव को गोढ़ीया वाया नदी के किनारे जला रहा था कि मृतिका के परिजन आ धमके और नंदलाल राम को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वही शव को जला रहे अन्य ग्रामीण भागने में सफल रहा .
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मृतिका का पति हिरासत में है. परिजनों द्वारा अभी आवेदन नही दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी की जाएगी. हालांकि हर पहलुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
