April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपराधियों द्वारा शायद आलू व्यवसायी से लूट की पहले ही योजना बना रखी थी

शायद अपराधी लूट की योजना पहले बना चुके थे
महुआ। रेणु सिंह
अपराधियों द्वारा शायद आलू व्यवसायी से लूट की पहले ही योजना बना रखी थी। क्योंकि दुकानदारी कर लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया।
गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे महुआ थाने के सिंघाड़ा कदम चौक निवासी नगीना साह के पुत्र और आलू व्यवसायी संतोष साह महुआ के ही परसोनिया गुदरी से दुकानदारी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान वे महुआ बाईपास सड़क से गद्दोपुर होकर महुआ ताजपुर मार्ग निकले और कुशहर से जंदाहा रोड में एक किलोमीटर आगे बढ़े की अपराधियों ने उन्हें रोक कर बिक्री के 2.83 लाख के अलावा अन्य खुदरा रुपए लूटकर चंपत हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल के अलावा अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर उसके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी विज्ञप्ति में भी बताया गया है कि आलू व्यवसायी से करीब 3 लाख रुपए की लूट हुई है। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.