April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नववर्ष के उपलक्ष्य पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद जी के द्वारा मोरवा विधानसभा अंतर्गत लसकारा मे नववर्ष के उपलक्ष्य पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने की।आगत पत्रकारों क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं द्वारा पाग, माला, चादर आदि से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तम्भ होता है जो ससमय अपनी कलम से हर क्षेत्र मे आम हो या खास की आवाज़ क़ो बुलंद करते हैं। सुदूर क्षेत्र हो या शहर हर जगह का समस्या हो सरकार का उपलब्धि क़ो जनता तक पहुँचाना ही फर्ज़ समझते है। ये 24 घंटे अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते है।मौक़े पर विभा देवी पूर्व जिलापार्षद, अनंत कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष, देवनारायण सिंह प्रदेश महासचिव, मसूद जावेद सैय्यद, देवशंकर राय, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, रामानंद सिंह, कैलाश सहनी बिहार के चर्चित समाजसेवी,सुरेश सहनी, अजय सिन्हा, मुकेश कुमार सिंह, अनिल सिंह कुशवाहा, आत्माराम सिंह, अकलू राम, अवधेश शर्मा पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि, इंद्रदेव शर्मा, संजय चौधरी निषाद, ओमप्रकाश, चंद्रशेखर राय मुकेश कुमार चौधरी, रणधीर राय, भरत पासवान, नागो राम,दिलीप साह, मो बशीर, संघर्ष कुमार, अमरजीत कुमार, सुभाष यादव, दिलीप कुमार सिंह ताजपुर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष भाजपा, विवेक कुमार साहू मण्डल अध्यक्ष उत्तरी, राजीव सूर्यवंशी सहित मोरवा विधानसभा के सभी पार्टी कार्यकर्त्ता मौज़ूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.