सृजन पब्लिक स्कूल ने आयोजित की क्विज कंपटीशन सह अभिभावक मिलन समारोह।
सृजन पब्लिक स्कूल ने आयोजित की क्विज कंपटीशन सह अभिभावक मिलन समारोह।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) नगर क्षेत्र के छतवारा स्थित सृजन पब्लिक स्कूल ने क्विज कंपटीशन सह अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य सह निदेशक डी के सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अरुण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब बच्चों में चारित्रिक विकास हो। जानेमाने दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि हम बच्चे का बचपन न छीने क्योंकि नटखटपन उनका सिंगर है ,जो उनके शिक्षा के साथ-साथ उनका व्यावहारिक पहचान बताता है । समारोह में उपस्थित लोगों में रामाधार सिंह ,राम उदगार सिंह ,पशुपति सिंह, पत्रकार सुधीर मालाकार के अलावे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं संजय ,नेहा, संजू, अंकित राज ,रिंकू, कृष्णा,रवि, तन्नू ,नीतीश कुमार शामिल है। समारोह का संचालन इला आनंद एवं स्नेह रानी ने संयुक्त रूप से की। क्विज कंपटीशन में चार ग्रुप बनाए गए थे, जिसमें पृथ्वीराज चौहान ,महाराणा प्रताप ,वीर शिवाजी तथा मानसिंह ग्रुप थे ।सभी ग्रुप के बीच में क्विज कंपटीशन की संघर्षपूर्ण प्रतियोगिता हुई, जिसमें सर्वाधिक अंक के साथ पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ने जीत हासिल की, सभी विजेताओं में संध्या, जिगर ,सोनाक्षी ,प्रियंका, पूजा ,सृष्टि सहित अन्य बच्चों को ट्रॉफी ,मेडल तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
