विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न।
विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण संपन्न।
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् ,पटना एवं जिला शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर के तत्वावधान में विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण आज संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का आयोजन राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुतुबपुर एकारा, हाजीपुर में 07/01/2025 से 11/01/2025 तक किया गया था। इसके अंतर्गत 6 से 12 वर्गों तक के बच्चों के जीवन कौशल का विकास कैसे हो, किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों, बच्चों का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास, स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत वैशाली जिले में यह कार्यक्रम आयोजित की गई । जिसमें हाजीपुर प्रखंड के प्रत्येक मध्य विद्यालय, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों ने स्वास्थ्य आरोग्य राजदूत का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरांत सभी स्वास्थ्य आरोग्य राजदूत अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ला सके ताकि किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के दौर में स्वस्थ जीवन शैली को अपना सके । इसके अंतर्गत 11 मॉड्यूल स्वास्थ बढ़ना, भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक संबंध , मूल्य और नागरिकता ,जेंडर समानता ,पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता, पदार्थ के दुरुपयोग की रोकथाम एवं प्रबंध ,स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना ,प्रजनन स्वास्थ्य और एचआईवी रोकथाम ,हिंसा और चोटों के खिलाफ सुरक्षा तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना के माध्यम से जिम्मेवार नागरिक बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया । इसके साथ ही रोल प्ले ,विभिन्न गतिविधियां,शारीरिक शिक्षा, योग एवं संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर संगीत शिक्षक लव शर्मा ने अपने गीतों की प्रस्तुति की। धर्मेंद्र कुमार ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया। चेतना सत्र के कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। मास्टर ट्रेनर विश्वजीत कुमार, सत्य प्रकाश ,इंद्र भूषण कुमार,डॉक्टर अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह, कुमारी चंदा ठाकुर, अशोक कुमार, निक्की कुमारी एवं अभिमन्यु कुमार ने बेहतर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय कुतुबपुर, एकारा, हाजीपुर के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 5 दिनों तक आपने जो कौशल प्राप्त किया है, इस कौशल को अपने-अपने विद्यालयों में विकसित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इसलिए आप सभी बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाकर किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों में एक अच्छे मार्गदर्शक बन सकते हैं। मध्य विद्यालय सेंदुआरी के शिक्षक विमल किशोर राय ने सभी प्रशिक्षकों को इस अवसर पर अंग वस्त्र व वृक्ष प्रदान कर सम्मानित किया और वृक्षारोपण का संदेश दिया। स्वास्थ्य आरोग्य राजदूत द्वारा नशा मुक्ति अभियान हेतु पोस्टर प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम पर अर्जुन कुमार, मनीषा कुमारी, शिव शंकर कुमार, गौतम जितेंद्र, रामदयाल राम, संदीप कुमार, सरफराज आलम ने अपने विचार रखें । कार्यक्रम के अंत में राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुतुबपुर, एकारा हाजीपुर के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने धनयवाद ज्ञापन किया।
