April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित किया गया विज्ञान प्रदर्शिनी

स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित किया गया विज्ञान प्रदर्शिनी

महुआ के आर्यन फाउंडेशन अंतर्गत आर्यन सेंट्रल स्कूल फुदेनी चौंक पर स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर प्रतिभा की प्रस्तुति दी।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि महुआ उप सभापति रोमी राय , विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्या द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। विद्यालय के प्राचार्या हेमा वर्मा द्वारा बच्चो को स्वामी विवेकानंद के विचार धारा को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी गई। वहीं महुआ उप सभापति रोमी राय द्वारा स्वामी विवेकानंद के चरितार्थ को बताते हुए आज के युग में विज्ञान प्रदर्शिनी के महत्ता को बताया।बताते चलें कि विज्ञान प्रदर्शिनी में आरव, करण, पवन, आदित्य प्रकाश, सोनम,साजिया, राजनंदनी,अनुप्रिया,सृष्टि आदि प्रतिभागियों में विद्यालय में प्रथम पुरस्कार आशुतोष कुमार पिता अनिल को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार आरव वर्मा पिता दिपक कुमार को दिया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार सृष्टि कुमारी पिता प्रशांत कुमार ने प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण विद्यालय के निदेशक दिपक कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर आईं नगर परिषद की उपसभापति श्रीमती रोमी यादव , प्रचार्या हेमा वर्मा , शिक्षक संजीव कुमार , दीपक सिंह , गोपाल कुमार , दिव्या, ललिता , खुशबू , राधिका, प्रियंका आदि के द्वारा स्कूली बच्चों को शैक्षणिक समाग्री देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.