April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री पप्पू यादव के समर्थक बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर बांस बल्ला और टायर जलाकर यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया गया: मुन्ना ख़ान

श्री पप्पू यादव के समर्थक बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर बांस बल्ला और टायर जलाकर यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया गया: मुन्ना ख़ान

मधुबनी संवाददाता

दरभंगा की मुख्य सड़के बुरी तरह कर दी गई जाम आज सुबह से ही पप्पू यादव के समर्थक सड़कों पर बस लगाकर टायर जलाकर यातायात को बुरी तरह बाधित कर दिया,, पप्पू समर्थक अपने नेता सांसद पप्पू यादव जी के पूर्व से आवाहन 70वां बीपीएससी रिएग्जाम करने के लिए बिहार बंद के अनुसार सड़कों पर उतर गए, पप्पू वादी समर्थक सड़कों पर उतरकर पूरी तरह चक्का जाम कर दिया बिहार सरकार के खिलाफ लगातार नारा लगाते रहे और छात्रों से आवाहन करते रहे की अपनी लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से सदन तक घरों से बाहर निकले वरना पार्टी-पार्टी करते हुए सिर्फ छात्रों का इस्तेमाल भीड़ लगाने के लिए किया जाएगा अपने हक की लड़ाई के लिए सरकार को जगाने के लिए सड़क पर उतरना ही होगा, सदन के लिए अकेला सांसद पप्पू यादव ही काफी है लेकिन उनका साथ देने के लिए छात्रों एवं आम लोगों को सड़क पर उतरना होगा,ताकि राज्य और केंद्र सरकार दोनों को छात्रों किसानों मजदूरों एवं आम जनों के रूप में मजबूत विपक्ष सड़क पर नजर आए! लगभग 3 घंटे तक पप्पू वादी समर्थको ने खान चौक, म्यूजियम गुमती चौक, बाघमोर को जाम करके रखा इसकी वजह से सारे शहर में यातायात बुरी तरह बाधित हो गई, जाम की भयावह स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस एवं लेहेरिया सराय थाना प्रभारी के साथ दर्जनों पुलिसकर्मी खान चौक पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों के साथ बंद समर्थकों का नोक झोंक भी हुआ,पप्पू वादी समर्थक जोरदार नारेबाजी करते रहे, काफी देर के मान मनौअल के बाद आम जनता की परेशानी को देखते हुए पप्पू वादी समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क से बांस-बाला एवं जलते हुए टायर को बुझाकर यातायात बहाल किया, इस अवसर पर पार्षद पप्पू सरदार ने कहा कि कोई भी एग्जाम ऐसा नहीं है जिसमें पेपर लिक नहीं होता है मगर सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है,छात्र नेता हुसैन खान ऊर्फ सोनू खान ने कहा कि जब एक सेंटर का एग्जाम आप कैंसिल कर सकते हैं तो 70वां बीपीएससी का सारा एग्जाम दोबारा क्यों नहीं हो सकता साफ जाहिर है सरकार का मंशा साफ नहीं है वह गरीब छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है, प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 12.1.2025 को 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली की उच्च स्तरीय जांच कर परीक्षा को रद्द करने तथा पुनः परीक्षा कराने की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जी के अह्वान पर छात्र युवा शक्ति के बैनर तले पूर्व घोषित बिहार बंद कार्यक्रम के तहत दरभंगा जिला में भी बंद किया गया। छात्र युवा शक्ति के साथियों ने दरभंगा शहर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड को बंद करते हुए म्यूजियम गोमती के पास सड़क को दोनों तरफ से जाम कर बंद कराया गया जिसका नेतृत्व राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन ने किया तथा लहरियासराय दरभंगा मुख्य सड़क खान चौक के पास युवा शक्ति के वार्ड पार्षद पप्पू सरदार के नेतृत्व में सड़क जाम कर बंद को सफल कराया गया। जहां मीडिया को संबोधित करते हुए छात्र युवा नेता दीपक झा ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से छात्र राजधानी पटना में लगभग महीनो से प्रदर्शन कर रहे हैं सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं, और निरंकुश सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को इस बात का एहसास होनी चाहिए।बिहार सरकार बीपीएससी परीक्षा में धांधली, पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के साथ नाइंसाफी हैं।नीतीश सरकार लोकतंत्र को गला घोट कर छात्रों की आवाज को लाठी पानी से दबाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री की हठधर्मिता चरम पर है छात्रों से बात करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं, बिहार के सभी छात्र नौजवान परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच तथा बीएससी की पुनः परीक्षा कराने की मांग को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। जब तक सरकार छात्रों की मांग पूरी नहीं करती है तब तक छात्र नौजवानों के हित में यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। और आने वाले समय में छात्र युवा अपने शक्तियों का एहसास भी बिहार सरकार को दिखाएंगे। राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन यादव ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव जी छात्र नौजवानों के हक हुकुक के लिए हमेशा से लड़ाई लड़े हैं जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलती तब तक छात्र नौजवानों के हित में पप्पू यादव जी के नेतृत्व में संघर्ष जारी रहेगा।वहीं छात्र नेता कुणाल पांडे ने कहा कि आए दिन बिहार में कोई भी परीक्षा बिना पेपर लिक का संभव ही नहीं हो रहा है बिहार की सरकार शिक्षा माफियाओं के गोद में बैठी हुई है। यह लड़ाई बिहार में निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा शिक्षा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की भी है। बंदी कार्यक्रम में चंद्रकांत सिंह यादव पुतुन बिहार मणिकांत यादव रोशन झा विवाह देवी पार्वती देवी पिंटू खान,आसिफ आदिल इस्माइल अख्तर सोनू राम अंकित आनंद,सोनू कुमार, नूर आलम सहित सैकड़ो छात्र युवा साथी उपस्थित थे।वरिष्ठ नेता चुनमुन यादव,पुतुल बिहार,चंद्रकांत सिंह, एडवोकेट सुनील कुमार,नौशाद अहमद, नफीस खान,आसिफ हसनैन,इस्माइल अख्तर,मो० काशिफ इकबाल, कादर खान,मो० साहिल,मो० मुस्ताक,आमिर हसनैन,मो० जैद, छात्र नेता दीपक झा, कुणाल पांडे, मोहम्मद तौसीफ,धीरेंद्र महतो,शक्ति सिंह,विशाल खड़गा,मिन्नतुल्लाह अंसारी, मो० परवेज, सुरेंद्र यादव, तौफीक खान मासूम,फैज खान, महिला नेत्री विभा भारती,पिंटू खान इत्यादि मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.