May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजेंद्र नगर टर्मिनल परिसर मे शातिर अपराधी को धर दबोचा।/रिपोर्ट सनोवर खान

राजेंद्र नगर टर्मिनल परिसर मे शातिर अपराधी को धर दबोचा।/रिपोर्ट सनोवर खान
रेलवे इंस्पेक्टर आरआर कश्यप द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी कामयाबी मिली। सुउनी अनुराग कुमार, सुउनी गौरी कांत पांडे एवं आरक्षी राघवेंद्र कुमार द्वारा स्टेशन परिसर में गश्ती के दौरान एक शातिर चोर अपराधी को पकड़ा जिसका नाम अमन राज, उम्र 21 साल, पिता मनोज कुमार ,ग्राम महेशपुर थाना चिकसौरा, नालंदा जिला का रहने वाला है। इनके पास से दो एचपी का लैपटॉप, तीन स्मार्ट मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड एवं 22 अलग-अलग कंपनियों के सिम बरामद किया गया। इनको गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद जेल भेजने की तैयारी की गई।
इस तरह यात्री सुविधा एवं उनके सुरक्षा के लिए रेलवे के अधिकारी अपने जवानों के साथ गस्त करते रहते हैं ताकि किसी भी रूप में अपराध करने वाले को बख्सा नहीं जाए एवं कड़ी कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाए ताकि स्टेशन की सुरक्षा बनी रहे।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा इस तरह के अपराध करने वाले शातिरों की तस्वीर भी स्टेशन परिसर में लगाई जाती है जिससे यात्रा करने वाले लोग अपराधी को पहचान सके।
रेलवे की तरफ से बार-बार ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा सूचना दी जाती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क नहीं करें ना ही उसके द्वारा दी हुई वस्तु का आदान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.