पातेपुर में सेविका के उम्र में अंतर को लेकर डीएम को दिया आवेदन ।
पातेपुर में सेविका के उम्र में अंतर को लेकर डीएम को दिया आवेदन ।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधीर मालाकार ।
पातेपुर( वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के मालपुर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका के उम्र में अंतर को लेकर वैशाली डीएम को दिया आवेदन। वैशाली जिला पदाधिकारी को दिए आवेदन में ग्रामीण मनीष तिवारी ने बताया की पातेपुर प्रखंड क्षेत्र मालपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत साजना देवी पति राम केवल तिवारी ग्राम मालपुर आंचल पातेपुर के वास्तविक उम्र और आंगनबाड़ी केंद्र में प्रस्तुत उम्र में बड़ा अंतर दिखाई पड़ती है। अगर वास्तविक उम्र सीमा को देखा जाए तो सत्तर वर्ष से अधिक मालूम प्रतीत होती है, जो एक सरकारी कर्मी के लिए योग्य नहीं मालूम प्रतीत होती है। उम्र सीमा को लेकर लेकर निर्वाचन सूची के साथ न्यायालय में चल रहे वाद में उम्र सीमा को भी दर्शायी गई है। वास्तविक उम्र को छिपाने को लेकर विभागीय करवाई की मांग किया है।
