April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बीजेपी नफरत की राजनीति करती है, राजद प्यार की राजनीति करती है/शिवचंद्र राम

बीजेपी नफरत की राजनीति करती है, राजद प्यार की राजनीति करती है/शिवचंद्र राम
पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम के आवास पर दिखा आपसी भाईचारे का संगम
वैशाली: बिहार विधानसभा के पूर्व मंत्री एवं राजा पाकर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव चंद्र राम जी महुआ के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर आपसी भाईचारे का दिखा संगम हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने दही चूड़ा तिलकुट खाए और त्योहार की शुभकामनाएं दीं स साथ ही पत्रकार बंधुओं को डायरी , कलम , नज़राने पेश कर इज्जत अफजाई की एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी है, देश में नफरत की राजनीति पनप गई है. और मस्जिद की राजनीति आपसी नफरत में बदल गई। राजद आज भी अपने सिद्धांत पर कायम है । हम मंदिर और मस्जिद की राजनीति नहीं करते हैं, न ही हमारी पार्टी इसका उदाहरण है। इस कार्यक्रम में आज हमारे आवास पर आये बुजुर्ग एवं युवा लोगों में पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष मकबूल शहबाज पुरी, मुहम्मद सज्जाद अंसारी, डॉ. मुहम्मद सुल्तान राजा पाकर, मास्टर मुहम्मद अमीर उल हक, मोहम्मद अमन अमीर, पत्रकार आदिल शाहपुरी, सूरज महतो, ओम प्रकाश ठाकुर, बड़े लाल यादव, अनिल गुप्ता, सुधीर सिंह बिलननपुर, चंद्रिका रजक, टुन टुन माझी, केस नाथ राय, मुखिया अजीत सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता तापसी राय कार्यक्रम में अफजल अंसारी, रुजिद अंसारी, अनवर अंसारी समेत दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.