फ्रेशर डे पर छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
फ्रेशर डे पर छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के फुलवरिया स्थित चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज पर फ्रेशर डे पर छात्र-छात्राओं ने धमाल मचाया। उनके द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। यहां पहुंचे दर्शक अंत तक जमे रहे।
कॉलेज के अध्यक्ष सुरभि सुमन, सचिव उदय शंकर कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन, जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय, डॉ चंचल सुमन, सतेंद्र कुमार, डॉ उदय शंकर कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्रा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसे लोगों ने सराहा इस मौके पर अतिथियों का स्वागत बुके और शाल देकर किया गया।
