April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लालू प्रसाद सहित कई दिग्गजों ने पूर्व विधान पार्षद दिवंगत विष्णुदेव राय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लालू प्रसाद सहित कई दिग्गजों ने पूर्व विधान पार्षद दिवंगत विष्णुदेव राय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता पूर्व विधान पार्षद द वैशाली डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत विशुनदेव राय की श्रद्धांजलि समारोह सह श्राद्ध कार्यक्रम उनके पैतृक निवास दिग्घी कला में आयोजित की गई। इस समारोह में दलीय राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के सभी वर्ग के लोग भी उपस्थित होकर दिवंगत विशुनदेव बाबू को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, जदयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सहित कई दल के विधायक व मंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर जिले भर के राजद एवं अन्य दल के कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे इस मौके पर भजन गायक द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए । आगत अतिथियों को विशुनदेव बाबू के भतीजा व महुआ के लोकप्रिय राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन ने स्वागत किया । एक-एक आए हुए अतिथियों से मिलकर उनका अभिवादन करते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.