एनडीए ने मेरे पार्टी के साथ किया विश्वासघात,महुआ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पशुपति पारस
महुआ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पशुपति पारस : एनडीए ने मेरे पार्टी के साथ किया विश्वासघात।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का महुआ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एन डी ए मेरे साथ तथा मेरे पार्टी के साथ विश्वघात किया ।मेरी पार्टी ने एन डी ए पर पूरा भरोसा किया लेकिन मेरे विश्वास का तोड़ा गया।इस वर्ष विधानसभा की सभी सीटों पर मेरी पार्टी की तैयारी चल रही है।जैसा कार्यकर्ता की राय बनेगी वैसा पार्टी निर्णय लेगी ।सम्मेलन को संबोधित करने वालों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, युवा नेता यशराज पासवान सहित अन्य लोग शामिल हैं।सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान एवं मनोज पासवान ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार सिंह,वीरेश्वर सिंह,केशव सिंह,ब्रह्मदेव राय,दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दाहा,युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव,छात्र जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,दलित सेना जिला अध्यक्ष विजय पासवान,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,महिला जिला अध्यक्ष संजू चन्द्रा,प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान,प्रदेश महासचिव चंदन गांधी,जयप्रकाश नकुल,राजेश कुमार सिंह,अमर कुमार गुड्डू,बबलू पासवान,धर्मवीर पासवान,मनोज पासवान,मनीष पासवान,ब्रजेश गुप्ता,नागेंद्र सिंह,राम इकबाल कुशवाहा,राजकुमार सिंह,प्रमोद पासवान,रवींद्र पासवान,शत्रुघन पासवान,रणधीर पासवान,संतोष सिंह सहित हजारों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
