April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण होते ही खुशी से खिले चेहरे

विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण होते ही खुशी से खिले चेहरे
पातेपुर प्रखंड के 129 विद्यालयों के 222 प्रशिक्षुओं ने लिया भाग। आरोग्य दूत के रूप में हेल्थ एवं वेलनेस का रखेंगे ख्याल
सोमवार से महुआ प्रखंड के 194 शिक्षक शिक्षिकाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय वैशाली विद्यालय भवन पर चल रहे विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण आनंदमयी वातावरण में किया गया।
यहां पातेपुर प्रखंड के 129 विद्यालयों के 222 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने इस आरोग्य दूत प्रशिक्षण में भाग लिया। उन्हें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी, वैशाली विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रामबालक यादव, शिक्षक संजय कुमार, केदार राय, हिन्दुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार आदि के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में बच्चों में हेल्थ एवं वेलनेस के साथ कौशल विकास को ध्यान रखने के लिए सारी जानकारियां दी गई। बताया गया कि प्रत्येक विद्यालय में एक पुरुष और एक महिला शिक्षकों को आरोग्य दूत का प्रशिक्षण दिया गया है, जो अपने स्कूल में वर्ग 6 से 12वीं तक के बच्चों का स्वास्थ्य व युवावस्था में होने वाले मनोरोग का ख्याल रखेंगे।

यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दिग्घी के द्वारा दिया गया है। प्रशिक्षक मनीष कुमार, लक्ष्मीकांत कुमार, रितेश कुमार, रिंकू कुमारी, सोनी कुमारी, लक्ष्मण, सुमन, बृज किशोर कुमार द्वारा प्रतिभागियों को बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि युवावस्था में पग रखने पर जो विकार उत्पन्न होते हैं। उसे दूर करने और गलत धारणाओं से उन्हें वंचित रखने के लिए यहां जानकारी दी गई। प्रशिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार से महुआ के 112 स्कूल के 194 शिक्षक और शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.