April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व प्रधानाध्यापक के पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिरजानगर में युवा चेतना मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व प्रधानाध्यापक के पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में सोमवार को उक्त गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व प्रधानाध्यापक स्व बृजनंदन सिंह की पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वहीं क्विज में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया।
युवा चेतना मंच की ओर से आयोजित क्विज सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार और आफताब आलम ने बारीकी से किया। क्विज के साथ बच्चों का एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जहां उपस्थित लोग तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम में ज्ञान ज्योति गुरुकुलम सिंघाड़ा, ज्ञान ज्योति मिर्जानगर/हाजीपुर, ज्ञान सृजन केंद्र अब्दुलपुर आदर्श पब्लिक स्कूल अब्दुलपुर और प्रेम प्रमिला विद्यालय माधोपुर के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन आरके डेयरी के निदेशक रंधीर कुमार, शिक्षक संघ के पंकजकुशवाहा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यहां पर स्कूली बच्चों ने अपनी मिट्टी की खुशबू झिझिया, सामा चकेवा, छठ, जट जटीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बाल विवाह, महिला प्रताड़ना, बाल श्रम आदि पर एकांकी नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीता। वही देशभक्ति कार्यक्रम पर तो कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में देश के प्रति भक्ति भर दी। इस मौके पर हिन्दुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुरेश सिंह, मंच के शैलेंद्र कुमार उर्फ गनौर सिंह, अजीत कुमार सिंह, शंकर भगत, मोहन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.