April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रविदास जयंती की सफलता को लेकर सदस्यों की बैठक

रविदास जयंती की सफलता को लेकर सदस्यों की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
आगामी 14 फरवरी को महुआ के गांधी मैदान में संत रविदास जयंती की सफलता को लेकर शनिवार को यहां फूदेनी चौक पर कमेटी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए।
डॉ सकलदेव दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष बालेन्द्र दास ने कहा कि संत रविदास जयंती समारोह हर्षोल्लास के बीच मनाई जाएगी। इस मौके पर विभिन्न पंचायत से बैंड, आर्केस्ट्रा ट्रॉली के साथ झांकियां आएगी जो समारोह का आकर्षण होगी। वही जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रत्येक चार पंचायत पर पांच सदस्यीय टीम गठित की गई। जो गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे। इस मौके पर रमन आजाद, मुन्ना सरकार, गजेंद्र राम, राम प्रवेश राम, नरेश दास, जगदेव राम, विपत राम, आसदेव दास, गन्नौर दास, कैलाश दास, लक्ष्मण राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.