बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस को दी गई आवेदन।
रेपोर्ट :अब्दुल वाहिद, हाजीपुर वैशाली
हाजीपुर वैशाली। वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के जाफराबाद निवासी सद्दाम हुसैन की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली मामले में पीड़ित ने देसरी थाने को दिए आवेदन में लिखा है कि वह देसरी स्टेशन के बगल में स्थित फ्लिपकार्ट एजेंसी में काम करते हैं तथा काम के दौरान वह अपनी बाइक खरी कर काम करने गए थे इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की चोरी कर ली जबकि बाइक चोरी किया घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है आवेदक ने आवेदन के साथ सीसीटीवी कैमरे का पेन ड्राइव भी पुलिस को सोपते हुए देसरी पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।