May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ नगर परिषद की मेहरबानी से मंगरू चौक से इमादपुर जाने वाली सड़क नरक में तब्दील ।

महुआ नगर परिषद की मेहरबानी से मंगरू चौक से इमादपुर जाने वाली सड़क नरक में तब्दील ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) नगर परिषद क्षेत्र के मंगरू चौक से इमादपुर सराय जाने वाली मुख्य सड़क जो कढ़निया गांव से हो कर जाती है ,जहां कढ़निया पुल के आसपास का क्षेत्र नरक में तब्दील चुका है। महुआ नगर निगम का कचरा और लावारिस मृत पशुओं को सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। सैकड़ों मृत मुर्गा भी सड़क किनारे फेंक दिया जाता है ,जिसके कारण दर्जन भर पागल कुत्ता सड़क पर पैदल चल रहें राहगीरों को काटने के लिए दौड़ता है ।इस रास्ते से सुबह दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राएं शहर में स्कूल और कॉलेज कोचिंग जातें हैं। पढ़नें के लिए वे पागल कुत्ता के आतंक से जाना बंद कर दिया है ।
गांव के लोगों में डर है कि मृत मुर्गा से संक्रामक बीमारी न फैल जाएं ।मृत मुर्गा और पशुओं के हानिकारक दुर्गंध ने सड़क पर चलना और गांव के लोगों को रहना दुश्वार कर दिया है।
इस समस्या को लेकर पूर्व में भी महुआ अनुमंडल पदाधिकारी, महुआ अंचल पदाधिकारी, महुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी, महुआ विधायक को लिखित आवेदन दिया गया था।
जिसके बाद कुछ दिनों के लिए सड़क किनारे और वाया नदी में कचरा फेंकना बंद हो गया था ,
लेकिन हाल में ही फिर से महुआ नगर निगम और अज्ञात असमाजिक तत्वों द्वारा मृत मुर्गा और मृत पशुओं को सड़क किनारे फेंक देने का काम शुरू हो गया है।
यदि महुआ प्रशासन इस पर कठोर कार्रवाई नहीं किया तो कढनिया, गोरी गामा, पहाड़पुर,सहित अन्य आम जनता आंदोलन करेंगे,इसकी जानकारी स्थानीय अमित कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.