ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के संकल्प के साथ विदा हुए जे एम एस साइंस कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राएं।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
पातेपुर ,(वैशाली )जीएमएस साइंस कोचिंग सेंटर के 12th के छात्र-छात्राएं अपने कोचिंग संस्थान से विदा हुए। एक सादे समारोह में कोचिंग संस्थान के निदेशक अजीत कुमार ने सभी छात्र छात्राओं के अच्छे अंकों के साथ सफल होने की शुभकामनाएं दी ।इस मौके पर जीव विज्ञान के शिक्षक अजंत कुमार ,भौतिकी के शिक्षक राजन कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब जिम्मेदारी पूर्वक अपने परीक्षा में उच्चतम अंकों के साथ सफल हो ,ऐसी हम सबों की अभिलाषा है ।इस मौके पर संस्थान के छात्र छात्राएं अमरजीत, विशाल ,सूरज, हुसैन, शाहीन ,अनामिका, पुष्पा ,रफीदा, जाहिद, अमन, अहमद सहित अन्य ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व आभार व्यक्त करते हुए ऊंचे लक्ष्य के प्रति के संकल्प के साथ विदा हुए।