मेहनत और परिश्रम के बदौलत रौशनी ने पाई बीपीएससी में सफलता
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट
दिल में लगन हो और आत्म विश्वास तो हर व्यक्ति अपने मुकाम को हासिल करता है। महुआ की रौशनी ने अपनी मेहनत और परिश्रम के बदौलत बीपीएससी में सफलता हासिल की है और वह प्रखंड कृषि पदाधिकारी की पद संभालेगी। बुधवार को रौशनी सिंह के महुआ बाजार के पातेपुर रोड स्थित आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा था। रौशनी के पिता वीरेश कुमार सिंह यहां बाजार में दवा की दुकान चलाते हैं। वहीं मां संगीता सिंह गृहिणी है। दो बहन और एक भाई में रौशनी दूसरे स्थान पर है। बड़ी बहन चांदनी की शादी हो चुकी है और वह शिक्षिका है। वही छोटा भाई सुशांत कुमार सिंह बीटेक कर रहा है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से कृषि की पढ़ाई करने वाली रौशनी सिंह बताती है कि भारत देश किसानों का है और 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। इसके लिए कृषि को ही चुनी है। दादा किसान थे और उसे कृषि से बेहद लगाव रहा है।