नारी शक्ति पर छात्राओं द्वारा विहंगम प्रदर्शन किया गया। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित होते रहे। यह कार्यक्रम मंगलवार को महुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अब्बूचक गोपालपुर में हुआ। जहां पर नारी अबला नहीं बल्कि नारी शक्ति है, कार्यक्रम पेश किया गया। यहां स्कूल की प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा 76वे गणतंत्र को लेकर महिला शक्ति पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम दिखाया गया। महिला शक्ति पर आधारित कार्यक्रम को पोषक क्षेत्र में घूमाकर छात्राओं की प्रतिभा को दिखाया गया।
यहां प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी ने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें कुछ कर दिखाने की अवसर मिलनी चाहिए। उन्हें जब कुछ करने के लिए अग्रसारित किया जाएगा तो वह अपनी अंदर छुपे कलाओं को प्रदर्शित करेंगे। वहीं छात्राओं ने भी नारी अबला नहीं बल्कि शक्ति है। नारी दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी के साथ-साथ झांसी की रानी भी है।
इधर मध्य विद्यालय बालक में भी शिक्षिकाओं के नेतृत्व में नारी शक्ति पर छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने भी बताया कि दोनों स्कूलों का कार्यक्रम सराहनीय रहा।