राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77 वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के कदम चौक, सिंघाड़ा में चलो पढ़े अभियान के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि समारोह में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारा भी जन्म वहां हुआ ,जहां महात्मा गांधी जी जैसे महामानव ने जन्म लिया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि आज बापू के नाम पर पूरे विश्व में शोध होता है और छात्र उनके नाम के विषय पर पीएचडी करते हैं। उनके विचार आज में हम सबके लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर आभियान के संयोजक प्रदीप सोनी, पैक्स अध्यक्ष शिवनाथ सिंह, कवि नरेन्द्र कुमार झा, मदन प्रसाद, प्रमोद पंडित, सुशील कुमार राम, संजीव कुमार सिंह, भोला सिंह, पुजारी नगीना दास,अभिषेक कुशवाहा, डॉ. चंदन कुमार, मनोज रामपुरी, शब्दूल मियां, राम स्वार्थ साह, अमरनाथ प्रसाद, सुरज कुमार, जय शंकर प्रिया, आशीष कुमार सहित अन्य गण्यमान लोगों ने बापू को श्रद्धांजलि दी।