January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आशा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, सरकारी कर्मी का दर्जा और वेतन मिले- रंजू कुमारी

आशा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, सरकारी कर्मी का दर्जा और वेतन मिले- रंजू कुमारी

*स्थानीय स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं से वसूली एवं शोषण बंद हो- सविता कुमारी*

*16 फरवरी को ताजपुर जनता मैदान में आशा, रसोईया , आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका, कुरियर, जीविका, ममता, विद्यालय प्रहरी का होगा प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*

ताजपुर/समस्तीपुर
30 जनवरी 2025

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (ऐक्टू) के पदधारकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंजू कुमारी की अध्यक्षता एवं प्रखंड सचिव सविता कुमारी, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के आतिथ्य में गुरुवार को स्थानीय जनता मैदान में संपन्न हुई।
9 फरवरी को समस्तीपुर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कन्वेंशन करने, 16 फरवरी को ताजपुर जनता मैदान में प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन करने, 24-26 फरवरी दिल्ली में ऐक्टू के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने, 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महाजुटान रैली में प्रखंड से बड़ी भागीदारी दिलाने, स्थानीय स्तर पर आशा कार्यकर्ता से वसूली एवं शोषण बंद करने के खिलाफ आंदोलन चलाने समेत अन्य निर्णय लिया गया।
बैठक को स्कीम वर्कर्स के लीडर एवं भाकपा माले के बिहार विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने वाट्सएप के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि आशा को पारितोषिक शब्द हटाकर मानदेय देने, आशा को राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतन देने की लड़ाई सरकार से संगठन लड़ रही है। दूसरे राज्यों में आशा को मानदेय, अधिक राशि समेत अन्य सुविधाएं दिया जा रहा है लेकिन बिहार में जदयू-भाजपा की नीतीश सरकार आश्वासन देकर मुकर गई है। यह आशा बहनों के साथ अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ आशा समेत तमाम स्कीम वर्कर्स का 9 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महाजुटान रैली है। हमें तमाम स्कीम वर्कर्स तक इस मैसेज को पहुंचाकर बड़ी भागीदारी से महाजुटान रैली को सफल बनाना है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आशा से वसूली एवं शोषण बंद हो अन्यथा भाकपा माले आशा के साथ मिलकर आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।
रेखा कुमारी, बबीता कुमारी, निशा देवी, अर्पणा देवी, मोनिका कुमारी, मंजू कुमारी, पुनम देवी, कुमारी मंजू किरण, पुनम कुमारी, कुमारी ममता, वीणा देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.