April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मूल अति पिछड़ा समन्वय समिति के जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

मूल अति पिछड़ा समन्वय समिति के जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली )नगर परिषद क्षेत्र के फुलवरिया स्थित पार्टी जोन परिसर में रविवार को मूल अतिपिछड़ा समन्वय समिति, बिहार की वैशाली जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र सहनी ने जबकि संचालन अजय मालाकर ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक अधिवक्ता महेश कुमार पंडित ने कहा कि मूल अति पिछड़ा समाज के अधिकार व सम्मान को जागृत करने के साथ ही राजनीतिक भागीदारी दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक बात साफ है कि मूल अतिपिछड़ा समाज आर्थिक,सामाजिक,सांस्कृतिक,शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से प्रतिनिधित्व बेहद कम है। इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमे डॉ. विक्रम कुमार चंद्रवंशी को संगठन का संरक्षक, अजय कुमार मालाकार को जिला संयोजक, प्रकाश कुमार चंदन को जिला सह संयोजक, डॉ सुरेंद्र सहनी को जिला अध्यक्ष का कमान सौंपा गया। वही जिला कमिटी का भी गठन किया गया ,जिसमें राजकपूर साह को वरीय जिला उपाध्यक्ष, भीम कुमार चन्द्रवंशी,पप्पू कुमार सहनी,अभिषेक कुमार शर्मा, डॉ राजीव वर्मा,शंकर पंडित को जिला उपाध्यक्ष, चंदन शर्मा,मो. अशगर,शिव मोहन चंद्रवंशी, डॉ शत्रुघन भगत को जिला महासचिव, रोहित सहनी,मो. फकरूद्दीन,फगुनी सहनी,सत्येंद्र शर्मा को जिला सचिव एवं विमल ठाकुर को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में विजय चौधरी,ललन भक्त, ई. राकेश रोशन, प्रमोद कुमार सैनी,सत्येंद्र शर्मा,हरेंद्र रजक,अशोक चौरसिया सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया ।अंत में अति पिछड़ा समाज के उपस्थित लोगों ने एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.