April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अवकाश ग्रहण करने पर शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई ।

अवकाश ग्रहण करने पर शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार 

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैद कन्हौली चक के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार राय की सेवा निवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में उनके कर्तव्य निष्ठा की चर्चा करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रमेश कुमार पासवान ने उनके कर्तव्य निष्ठा की चर्चा करते हुए कहा कि वह एक कर्म योगी शिक्षक थे ,जिनके चाहने वाले प्रत्येक छात्र छात्राएं थे। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने कहा कि विद्यालयी कार्यों के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन उन्होंने किया है। प्रधानाध्यापक राम बालक सिंह की अध्यक्षता व शिक्षक अवधेश कुमार के संचालन में संचालित कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी प्रियांशी, दुर्गा कुमारी, सलोनी कुमारी के स्वागत गान से हुई थी ।
विदाई समारोह में शिक्षक सुकेश कुमार ने विदाई गीत गाये । मौके पर शिक्षक रमेश कुमार, रवीन्द्र प्रसाद यादव, राजीव सिंह, रत्नेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, ललन प्रसाद यादव, मृत्युंजय कुमार, अभिनव नयन, राकेश कुमार, मोहम्मद शकील अहमद, शिक्षिकाओं में आरती श्रीवास्तव, शिरोवेस्टन नूर अफजा, सरिता रानी, शशिभूषण कुमार, सुमन कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। अपनी सेवानिवृति पर आयोजित समारोह में भावविह्वल प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री राय ने कहा किविद्यालय के सफल संचालन में यहां शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान वे नहीं भूल पाएंगे । उन्होंने आगे भी विद्यालय विकास में उनके योगदान को लेकर आशाएं जतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.