April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मांगो के समर्थन में हड़ताल पर डटे रहने के लिए डीलरों ने की बैठक

मांगो के समर्थन में हड़ताल पर डटे रहने के लिए डीलरों ने की बैठक

महुआ। रेणु सिंह


अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर डटे रहने के लिए सोमवार को महुआ में डीलर संघ ने बैठक कर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है। अपने हड़ताल को वापस नहीं लेंगे। वहीं मांगो के पक्ष में मंगलवार को यहां प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया।
डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय मंगल राय के नेतृत्व में यहां निझमा में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीलरों ने अपनी मांगों के समर्थन में किए गए हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प दोहराया। संघ के प्रखंड सचिव गौरीशंकर सिंह ने कहा कि मंगलवार को यहां अपनी मांगों के समर्थन में डीलरों का प्रदर्शन होगा। मीडिया प्रभारी सन्नी सिंह मोनू के अलावा जयशंकर सिंह, विपिन कुमार, भोलू सिंह राजपूत, सरोज कुमार, अशोक राम, अमरजीत जायसवाल, प्रभात कुमार, नरेश राम, विनय कुमार, दिलीप कुमार आदि ने भी अपने विचार रखें। डीलरों ने कहा कि पूर्व में सरकार द्वारा किए गए वादे पर भी कोई अमल नहीं किया गया है। सरकार डीलरों की मांगों पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.