शहर के सड़क जाम से त्रस्त हिंदू मुस्लिम भाईयों ने मोहल्ले में लगाया सब्ज़ी बजार मिला सैकड़ों को रोज़गार लोगों में हर्ष
शहर के सड़क जाम से त्रस्त हिंदू मुस्लिम भाईयों ने मोहल्ले में लगाया सब्ज़ी बजार मिला सैकड़ों को रोज़गार लोगों में हर्ष
रिपोर्ट :अब्दुल वाहिद, हाजीपुर वैशाली

वैशाली :आये दिन शहर के विभिन्न सड़क मार्गो पर जाम की समस्या की वजह से रोजमर्रा को लेकर बाजार आने जाने वाले लोगों को परेशानियों को देखते हुए मोहल्ले के हिंदु-मुस्लिम भाईयों ने समाजिक एकता और सौहार्द का परिचय देते हुए सब्जी बाजार लगाने की पहल की। दरअसल शहर के जढुआ कर्णपुरा वार्ड 44 में रहने वाले लोगों को आये दिन सब्जी व अन्य सामन लेने के लिए जढुआ बाईपास मोड़ पुल के नीचे से ही सड़क बुरी तरह जाम होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शहीद-ए-आज़म कमिटी वैशाली के सचिव मो. नसीम अहमद ने बताया कि कर्णपुरा समेत नवादा, जढुआ बागटोला,और आस-पास गांव के लोगों को सब्जी वग़ैर के लिए बहुत परेशानी झेल कर जढुआ जाना पड़ता था एवं यहाँ से सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला तथा दूर जाम के कारण आने जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं जढुआ सड़क मार्ग हमेशा जाम रहने की वह से कई बार सड़क दुर्घटना होते रहता है। जिसे देखकर स्थानीय लोगों के विमर्श से रविवार को वार्ड 44 की पार्षद शान्ति देवी,एवं स्थानीय चौकीदार राधे भगत के द्वारा सब्जी बाजार का विधिवत उद्घाटन हुआ। वही सुबोध राय, अख़्तर रजा गुड्डू, इत्यादि लोगों ने बताया कि जनता की परेशानी को देखते हुए हिन्दू और मुस्लिम भाई मिलकर सब्जी का हाट लगाने का काम किया। सब्जी बाज़ार खुलने से सभी समुदाय के ग्रामीण वो इर्द-गिर्द के लोगों में काफी ख़ुशी की लहर है। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा,फ़ातेहा किया।
इस मौके पर दानिश रज़ा, राधे भगत, सुबोध राय, शिव कुमार, संजय सिंह, राज कुमार, संजय राय, रविन्द्र राय, बीरेंद्र राय, चंदन कुमार, तौफीक़ रज़ा,महेश सिंह कुशवाहा, रिजवान अहमद,साधु राय, समेत काफी लोग लोग मौजूद थे।
