May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर 1151 महिलाओं ने की जलभरी

महुआ में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर 1151 महिलाओं ने की जलभरी
महुआ। रेणु सिंह

स्थानीय पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर आदि देव गणेश, माता पार्वती और नंदी बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और 72वां संगीतमय राम कथा को लेकर गुरुवार को भव्यकलश शोभायात्रा निकाली गई।

इस शोभायात्रा में 1151 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया। जिससे भक्ति परवान पर रही। वही कलशयात्रा के साथ ही पांच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ भी शुरू हो गया। यह कलश यात्रा पंचमुखी चौक स्थित पंचानंद महादेव मंदिर से निकलकर यज्ञ स्थल पहुंची। इस कलश यात्रा में काफी श्रद्धालु थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.