पुण्यतिथि पर रामजी चौधरी को लोगों ने किया याद
पुण्यतिथि पर रामजी चौधरी को लोगों ने किया याद
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय कन्हौली मोड़ स्मृति भवन पर सोमवार को कन्हौली निवासी रामजी चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
D
इस मौके पर उपस्थित महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती ने कहा कि जिंदा कौम अपने पूर्वजों को याद रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजो भारत छोड़ो स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में रामजी चौधरी ने सेनानियों के साथ मिलकर भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम का संचालन रत्नेश कुमार ने किया। इस मौके पर बबलू कुमार, प्रियांशु, अश्वनी सिंह, सत्येंद्र कुमार, टोनी कुमार, माया साह, ऋतुराज, रितु रानी आदि उपस्थित थे।
