स्वच्छता को लेकर डस्टबिन का वितरण किया गाया /NRI NEWS
स्वच्छता को लेकर डस्टबिन का वितरण किया गाया
गोरौल वैशाली से जाहिद वारसी की रिपोर्ट.
गोरौल के पिरोई समसुद्दीन पंचायत द्वारा स्वच्छता को लेकर सोमवार को डस्टबिन का वितरण किया गया. लगभग 305 परिवारों को दो दो डस्टबिन दिया गया है. मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे पंचायतों के सभी वार्डो में इस माह तक वितरण किया जायेगा. हर परिवार को कचरा डालने के लिये एक नीला और एक हरा डब्बा दिया गया है. हर गली मोहल्ले में जगह जगह कचरा डालने के लिये डब्बा भी लगाया जाएगा . पूरे पंचायत में कचरे का उठाव भी हो रहा है. इसके बाबजूद हर घर मे भी डस्टबिन दिया जा रहा है. वितरण कार्यक्रम में स्वच्छता पर्वेक्षक प्रीति कुमारी, उप मुखिया रंगीला देवी, रामानंद पासवान, नरेश राम,संतोष कुमार, अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे
