गोरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बुधवार को तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बच्चा गांव के ही अमरनाथ राम का 6 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार बताया गया है , घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक बच्चा का घर तालाब के किनारे पर है और वह भिंडा पर ही खेल रहा था कि इसी दौरान उसका पैर पिछल गया और वह पानी मे चला गया. आसपास के लोगो ने बच्चे को पानी से निकाला तब तक बोहोत देर हो चुका था , बच्चे की मौत हो चुका था. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया , हालांकि की मृतक का माँ पहले ही मर चुकी है. दादी एवं पिता उसका पालन पोषण करता था . इस पोखर के सटे दर्जनों दलित परिवार रहते है. इस पोखर में सालोभर पानी रहता है . डेढ़ वर्ष पूर्व भी इसी पोखर में डूबने से संपत बैठा के 8 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की मौत हो गयी थी. जानकारी के अनुसार बच्चे का पोस्टमार्टम नही कराया गया है. परिजनों ने सीओ को सूचना दी, लेकिन वे घटनास्थल पर नही पहुचे जिससे लोगो मे काफी आक्रोश देखा गया. समाजसेवी प्रमोद दास ने बताया कि इससे पूर्व भी एक बच्चे की मौत इसी पोखर में डूबने से हो गयी थी. पोस्टमार्टम भी कराया गया ,लेकिन आजतक उसको सरकारी स्तर पर कोई लाभ नही मिला. सीओ अंशु कुमार ने बताया कि बच्चे को परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिये कहा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सरकारी नियमानुसार लाभ दिया जायेगा. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना हमे नही है. हालांकि हम छानबीन कर रहे है.