April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व महिला दिवस को उत्सव भी रूप में मनाने के लिए निकाली रैली

विश्व महिला दिवस को उत्सव भी रूप में मनाने के लिए निकाली रैली

महुआ। रेणु सिंह

आगामी 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर यादगार बनाने के लिए बुधवार को यहां कन्हौली एक्ज्लट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली के द्वारा छात्र-छात्राओं ने लोगों को होने वाली विश्व महिला दिवस की याद दिलाई।
यहां कन्हौली स्थित बीएड के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए जागरूकता रैली निकाली। यह रैली यहां बीएड कॉलेज परिसर निकलकर कन्हौली बाजार का भ्रमण किया और लोगों को महिला सशक्तिकरण के संदेश दिए। रैली में बबीता यादव के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें डॉ विशेखा कुमारी, रंजन कुमार रजनीश, डॉ राजेश्वर भक्त, रेखा कुमारी, निशांत कुमार, अमित कुमार, राहुल किशोर, इंद्रजीत कुमार, रागिनी, आकांक्षा एकता, अंजलि, जूही, निशा, वसीम, रोहित, केसर आदि रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यहा रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथ में स्लोगन लिखित तख्तियां और बैनर लिए चल रहे थे।

महुआ कन्हौली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर रैली में शामिल एक्ज्लट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की छात्र-छात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.