हाजीपुर-मजफ्फरपुर रेलखंड के गोरौल रेलवे स्टेशन के निकट गोदिया एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक विक्षिप्त लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत शुक्रवार हो गई . विक्षिप्त महिला स्टेशन पर घूम रही थी तभी अचानक वह प्लेटफॉर्म से नीचे कुद गई और रेलवे ट्रैक पार करने लगी कि इसी बीच एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और वह ट्रेन के चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस सम्बन्ध स्टेशन मास्टर अंकित कुमार ने बताया कि उक्त महिला विक्षिप्त थी जो प्रतिदिन स्टेशन पर कहीं से आ जाती थी . प्रतिदिन की तरह स्टेशन पर घूम ही रही थी कि गाड़ी का आवाज सुनते ही एकाएक कूद गई. हालांकि प्लेटफॉर्म पर उपस्थित लोगों के काफी मना करने पर भी वह ट्रैक पार करने के लिए बढ़ी ही थी कि 5231 गोदिया एक्सप्रेस आ गई और वह ट्रेन के चपेट में आ गई.