अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें: प्रशांत किशोर ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक आप लोग 5 किलो अनाज ,मंदिर मस्जिद, जात-पात के नाम पर वोट करते आए हैं।अपने बाल बच्चों को चेहरा देखकर कभी वोट नहीं किया है, जिसके कारण नेता का बेटा नेता बनता जा रहा है और आपका बेटा मजदूर बनकर गुजरात में मजदूरी करता है। यह दोहरी मानसिकता नहीं चलने वाला है ,इसलिए आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा चुनाव में चाचा भतीजा की सरकार को बाहर करना है, तभी जाकर आपके बाल बच्चों का भविष्य सुधरेगा ।उन्होंने पांच मंत्र दिया जिससे कि बिहार के युवाओं को पलायन को रोकने में कारगर साबित होगा। सभा की अध्यक्षता संगठन जिला अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान ,जबकि संचालन जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार एवं धनंजय सिंह ने की। समारोह को संबोधित करने वाले में जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह ,पिंकी विप्लवी ,राकेश रंजन ,प्रवीण कुमार और पप्पू सिंह ,अवधेश पासवान ,राजदेव ठाकुर ,संजू ठाकुर, संरक्षक चंद्रदेव सिंह ,राम नारायण सिंह , सर्वेश कुमार,जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राय, जिला प्रभारी मनोज यादव, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, डॉ विनय पासवान, अमर कुमार सिंह,प्रमोद झा,मनोज गुप्ता , बंटी मिश्रा,रणजीत मिश्रा सहित अन्यलोक शामिल है वैशाली आगमन प्रशांत किशोर को हाजीपुर से महुआ मार्ग में विभिन्न जगहों पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया वहीं महुआ के गांधी मैदान में उमड़े जन सैलाब को देखकर प्रशांत किशोर की गदगद मजा आए।