March 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित-लोजपा,वैशाली

दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित-लोजपा,वैशाली

आज वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड के गुरुकुल एकेडमी स्कूल के प्रांगण में दलित,गुरुवा, अकलियत व पिछड़ों के मसीहा समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद व दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी का श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय मनोज कुमार सिंह एवं संचालन महुआ लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार भाग लिए । उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया।लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रामचंद्र पासवान जीवन प्रयत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर तथा भारत के द्वितीय अंबेडकर स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के विचार धाराओं को गरीब-गुरबा,दलित-पिछड़ों के हक के लिए लड़ाई लड़ते रहे। और और उन्होंने पूरा जीवन दलितों-पिछड़ों के उत्थान में समर्पित किया। वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हाजीपुर लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री आदरणीय पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में स्वर्गीय रामविलास पासवान के अधूरे कार्य एवं उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने में वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार,वरीय नेता मनीष पासवान,मुकेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, प्रमोद पासवान,विनय सिंह,मनोज पासवान,अरुण शाह,सोनू सिंह,मिंटू पासवान,चंदन कुमार, अरुण कुमार सोनी,शंकर पंडित, रितिक कुमार,संतोष कुमार सिंह, नीतीश कुमार,रणधीर पासवान, उमेश पासवान सहित सैकरो लोजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.