पटना! बिहार के चर्चित एवं कई इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के ब्यूरो चीफ सनोवर खान को बेस्ट अवार्ड पुरस्कार से नवाजा गया है ।यह बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान पटना में आयोजित कार्यक्रम में पटना के डीएम चंद्रशेखर के द्वारा सम्मानित किया गया ।यह पुरस्कार सर्वोत्तम सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामाजिक विकास बिहार सरकार के सौजन्य से दिया गया ।पुरस्कार मिलने पर श्री खान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार हमारे दायित्व को और दुगना बनता है। बताते चले कि सरोवर खान एस के के न्यूज़ ,एन आर इंडिया न्यूज़ ,जगदूत, तहलका सहित कई प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुख है। सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को देखते हुए सरकार ने इन्हें बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया ।सम्मानित होने पर पत्रकारो ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में ब्यूरो चीफ नसीम रब्बानी, सुधीर मालाकार, पारसनाथ सिंह, रेनू सिंह, शराफत खान सहित अन्य शामिल है।