May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिवंगत सत्येंद्र सिंह को गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिवंगत सत्येंद्र सिंह को गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ( वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बेलवा निवासी दिवंगत सत्येंद्र कुमार सिंह की श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक, राजनीतिक लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने दिवंगत सत्येंद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि निश्चल भाव के प्रति मूर्ति थे। वे कुशल किसान एवं मिलनसार व्यक्ति थे । उनकी कमी समाज को हमेशा खलेगी ।श्रद्धांजलि देते हुए जद यू प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा परवीन ने स्वर्गीय सतेंद्र सिंह को समाज का हितैषी बताते हुए कहा कि वे एक कुशल किसान के साथ-साथ सच्चे मार्गदर्शक थे ,उनकी आत्मा को ईश्वर विश्रांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने का साहस थे। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व जिला पार्षद राजदेव ठाकुर ,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अवधेश पासवान, जदयू नेता उमेश कुमार सिंह ,रामसागर सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,जेपी सेनानी पूर्व मुखिया देवेंद्र प्रसाद सिंह ,भाजपा के वरिष्ठ नेता मनिंद्र नाथ सिंह ,कुमार मोहन, रमैया सिंह ,भोला सिंह ,राजेश कुमार सिंह ,नरेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह ,अधिवक्ता जयप्रकाश मोहन सिंह ,अधिवक्ता रंजीत कुमार सिंह, श्याम बाबू राय ,प्रिंस कुमार सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.