May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार नगर परिषद सभापति ने दावत ए इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

महनार नगर परिषद सभापति ने दावत ए इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

गंगा जमुनी तहजीब का बेमिसाल झलक

महनार वैशाली। माह-ए-रमजन का रोजा धीरे धीरे पूरा हो रहा है और ईद के चंद दिन बाकी रह गए हैं जिला में रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है। आज बुधवार को महनार नगर परिषद के सभापति रमेश कुमार राय के द्वारा खरजम्मा वार्ड नं 2 स्थित निवास परिसर में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में नगर व प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में रोजेदार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी सहित स्थानीय लोग शरीक हुए । इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब का बेमिसाल झलक और सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। और हाफिज मोहम्मद आरिफ,की इमामत में मगरीब की नमाज अदा कर सभी लोगों ने मुल्क की तरक्की , खुशहाली,शांति, सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में, अवर निबंधक पदाधिकारी अजय कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद राजद के नगर अध्यक्ष इरशाद अंसारी, शिक्षाक नेता, रविंद्र कुमार राय, राजद नेता सुरेंद्र राय,राजद नेता संजय कुमार राय , जद यू नेता महेंद्र राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष जंदाहा, राजेश ठाकुर, प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश सहनी , पूर्व जिला परिषद सदस्य अविनाश राय मोहम्मद इस्माइल अंसारी, राजद नेता अभय कुमार राय मोहम्मद इम्तियाज, आसिफ हुसैन, लालू पासवान, मुन्ना राय , प्रमोद कुमार राय, बैजू राय, सुनील चौधरी, , मोहम्मद इमरान, कार्यपालक दंडाधिकारी, राकेश कुमार, सिटी मैनेजर रितेश कुमार , स्वच्छता पदाधिकारी गौरव कुमार, नागेश्वर चौधरी , डोमन राय , देवेन्द्र राय उप सभापति लैला देवी, , चंदशेखर राय, मंसुर आलम , रामानंद चौधरी , परमानंद राय अकबर अली असगर अली, सुनील कुमार, राहुल कुमार, गुड्डू कुमार, गयासुद्दीन , मोहम्मद अयूब अंसारी, जसीम खान जीशान खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.